‘हर घर नल शुद्ध जल’ की कहानी बड़े पर्दे पर, पोस्टर फ्रांस-कनाडा-इंग्लैंड में जारी: निर्देशक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र की प्रदूषण व नल-जल योजना पर बनी डॉक्यूमेंट्री का आज मुंबई में प्रमोशन, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्रित

म्योरपुर/सोनभद्र। सोनभद्र के प्रदूषण, पानी की समस्या और समाधान स्वरूप हर घर नल जल योजना पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हर घर नल शुद्ध जल’ का प्रमोशन मंगलवार की शाम मुंबई में होगा। सुभाष घई के फिल्म थियेटर में होने वाले प्रमोशन में सोनभद्र के जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ता व विख्यात पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रमोशन कार्यक्रम में मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव, निर्माता सुरेंद्र सिंह और निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव के साथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता, निर्देशक, कलाकार, लेखक व वितरक मौजूद रहेंगे। निर्देशक जाधव ने बड़ी पर्दे की इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर फ्रांस, कनाडा, इंग्लैंड आदि देशों में पोस्टर जारी किए हैं। युवा सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता पंकज सिंह, आशीष गुप्ता, प्रशांत दुबे आदि ने कहा कि जगत नारायण विश्वकर्मा को माया नगरी में आमंत्रित करना पूरे सोनभद्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सोनभद्र के प्रदूषण, खन और जंगल संरक्षण को लेकर जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता के साथ पर्यावरण संरक्षण का काम किया है। ‘हर घर नल शुद्ध जल’ फिल्म के जरिए सोनभद्र की जमीनी हकीकत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?