जिलाध्यक्ष नन्द लाल बोले- मंत्री ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को दिए निर्देश
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस लोढ़ी में सरकार व संगठन की समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने की। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष स्थानीय जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। बैठक में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के विभिन्न अभियानों पर चर्चा हुई। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मंत्री के कर कमलों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ व वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा, “प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित में काम करेंगे।” इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, रामसुन्दर निषाद, आलोक सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अमन वर्मा, शंभुनारायण सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।






