चतरा में गर्भवती महिलाओं को बांटी गई निःशुल्क पोषण पोटली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीडीओ जागृति अवस्थी ने किया शुभारंभ, 98 महिलाओं को मिली मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ व लाई

सोनभद्र। विकास खंड चतरा सभागार में मंगलवार को कुंज इनोवेशन ट्रस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के उपक्रम नेशनल शेड्यूल्ड कास्ट्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली के सीएसआर सहयोग से हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (आईएएस) ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
सीडीओ ने कहा कि गर्भवती महिला के लिए 1000 दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। कार्यक्रम में 98 गर्भवती महिलाओं को मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ व लाई युक्त पोषण पोटली दी गई। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने सहयोग किया।

मौजूद महिलाए


उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह ने महिलाओं को 9 माह तक स्वास्थ्य का ध्यान रखने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। डीपीओ विनीत सिंह ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। एमओआईसी चतरा ने टीकाकरण के बारे में बताया।
एनएसएफडीसी लखनऊ के उप प्रबंधक रविंद्र नाथ गौण ने बताया कि कुल 250 महिलाओं को पोषण पोटली दी जानी है। बीडीओ चतरा ने कहा कि आंगनबाड़ी व एएनएम से मिलकर आयरन-कैल्शियम की मुफ्त गोलियां ली जा सकती हैं।
ट्रस्ट की संजू कुशवाहा व मृत्युंजय ने कहा कि यह पहल कुपोषण रोकथाम व मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए है। महिलाओं को जागरूकता पोस्टर-लीफलेट भी दिए गए। कार्यक्रम में ‘स्वस्थ माता, स्वस्थ बच्चा, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज’ का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

1490
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?