डॉ. रचना तिवारी को मिर्जापुर में मिला ‘विंध्य गौरव सम्मान 2026’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिंदी पत्रकारिता दिवस साहित्य, कला व समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए हुईं सम्मानित

सोनभद्र। हिंदी के प्रथम समाचार पत्र ‘’ के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई 2026 को देशभर में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में मिर्जापुर में ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा व सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोनभद्र की जानी-मानी लेखिका, कवयित्री, शायर, आलोचक व समाजसेवी डॉ. रचना तिवारी को ‘विंध्य गौरव सम्मान 2026’ से विभूषित किया गया। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मिर्जापुर के प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, संजय कुमार शुक्ला ने प्रदान किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम, डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, प्रो. डॉ. संजीव सिंह, डीएफओ राकेश कुमार व विंध्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मिर्जापुर, सोनभद्र व विंध्य क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवी, संस्कृतिकर्मी, शिक्षक, छात्र, पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डॉ. रचना तिवारी हिंदी साहित्य की चर्चित कवयित्री व लेखिका हैं। अब तक उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देशभर के हजारों मंचों पर काव्यपाठ व व्याख्यान दे चुकी हैं। वे दर्जनों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में प्रकाशित उनकी कृतियां ‘मेरे गीत तुम ही से जन्मे’ और ‘सपनों की उम्र नहीं होती’ हिंदी जगत में खासा चर्चित रही हैं।
मिर्जापुर की धरती पर विंध्य गौरव सम्मान पाकर डॉ. रचना तिवारी ने सोनभद्र जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment

1490
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?