फाइनल में फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब को हराया, दीपेश कुमार बने एमवीपी
सोनभद्र। सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवाजी इंडोर हॉल, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) टीम चैंपियनशिप 2026” का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप ने शानदार खेल दिखाते हुए फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में 7 टीमों ने लिया हिस्सा
इस चैंपियनशिप में जिले की कुल 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें द यूनिफॉर्म एक्सप्रेस (टीम ओनर: श्याम द्विवेदी), शटलर्स, एमआर इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग विद कामाख्या स्पोर्ट्स शॉप (टीम ओनर: डॉ. संतोष मिश्रा एवं विनोद धर), चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप (टीम ओनर: दिनेश सिंह), फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब, स्मैश टाइटन्स और लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर (टीम ओनर: डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति) शामिल थीं।
विजेता-उपविजेता को मिला नकद पुरस्कार
विजेता टीम चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप को 7,000 रुपये नकद, टीम ट्रॉफी और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब को 3,500 रुपये नकद, टीम ट्रॉफी और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत ट्रॉफी दी गई।
विशेष पुरस्कार
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) दीपेश कुमार, चंद्रा मारुति सर्विस एंड वर्कशॉप
एमेर्जिंग प्लेयर लकी सेठ, लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर
वेटेरन स्तर अवार्ड राकेश शुक्ला, द यूनिफॉर्म एक्सप्रेस
समापन समारोह में सोनभद्र के वरिष्ठ खिलाड़ी शिव सावरिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह चंदेल, श्याम द्विवेदी, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश बंसल, अनंत राम, राजेश यादव, कमलेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, इन्दु प्रकाश सिंह एवं बिनोद धर द्विवेदी मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, टीमों, अतिथियों, प्रायोजकों और मीडिया का आभार जताया। समिति ने जानकारी दी कि सोनभद्र बैडमिंटन लीग (SBL) सीजन-2 का आयोजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर 2026 में प्रस्तावित है।






