भीषण लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने चलाया अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

31 गाँवों में ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

सोनभद्र। जनपद में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए ‘सोनभद्र विकास समिति’ ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। संस्था अपने कार्यक्षेत्र के चार प्रमुख ब्लॉकों—रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, नगवा और चतरा के 31 गाँवों में लगातार बैठकें और सघन जनसंपर्क कर रही है।
अभियान के तहत संस्था सचिव राजेश चौबे, काउंसलर साधना सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता रेखा, रिमा, रीना शर्मा, सुनीता एवं अमरजीत सहित अन्य कार्यकर्ता फील्ड में सक्रिय हैं। टीम ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुकराही, घोरावल के सिलहटा, नगवा के मउकला और चतरा ब्लॉक के भितरी गाँव समेत अन्य चिन्हित क्षेत्रों में चौपालें लगाईं।
इस दौरान आईईसी मैटेरियल जैसे सचित्र पोस्टर, पम्पलेट और लीफलेट के माध्यम से बच्चों, महिलाओं, किशोरियों और बुजुर्गों को लू के जानलेवा खतरों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए गए
महिलाओं और किशोरियों पर विशेष फोकस
काउंसलर साधना सिंह और महिला कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों को विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पानी लाने, पशुओं के चारे और घरेलू कामों के लिए अक्सर दोपहर में बाहर निकलती हैं। सलाह दी गई कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलें, सिर और कान को सूती कपड़े से ढककर रखें और बच्चों को तेज धूप में घर से बाहर न जाने दें।पारंपरिक उपायों और ओआरएस पर जोर
संस्था सचिव राजेश चौबे ने कहा कि सुदूर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। बैठकों में ग्रामीणों को हीट स्ट्रोक के लक्षण—तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी और शरीर में ऐंठन की जानकारी दी जा रही है। बचाव के लिए जौ का सत्तू, आम का पना, नींबू-पानी, छाछ और ओआरएस के घोल के सेवन की सलाह दी जा रही है।
सोनभद्र विकास समिति का यह सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?