जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता: नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नगरीय निकायों में ‘समाधान दिवस-संभव’ का आयोजन, 18 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनशिकायतों की सुनवाई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में ‘समाधान दिवस-संभव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस आयोजित हुआ।
जनसुनवाई के दौरान जिले के सभी निकायों में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 1, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 2, ओबरा में 4, रेनुकूट में 0, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 और अनपरा में 3 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़ी सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होना और उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण में जुड़े गांवों में पेयजल उपलब्धता को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जनसुनवाई में जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, संत सोनी, विमलेश, राजीव कुमार, सफाई नायक आकाश रावत, अमित दुबे, विनोद पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि ‘संभव’ दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही मंच पर समाधान करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?