कार्यकर्ता प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लें, शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें:जिलाध्यक्ष नन्द लाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

18-19 मई को होटल अविनाश/मैरेज लॉन चुर्क रोड में होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग, संजय भाई पटेल ने दिया अनुशासन और समर्पण का संदेश

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र कार्यालय पर 18 व 19 मई को होने वाले दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर जिला संचालन समिति व व्यवस्था समिति की योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि जिला वर्ग प्रभारी/प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा संजय भाई पटेल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा संजय भाई पटेल ने बताया कि जनपद सोनभद्र का जिला प्रशिक्षण होटल अविनाश/मैरेज लॉन चुर्क रोड में 18 मई को सुबह 08.00 बजे से शुरू होगा, जो 19 मई 2026 को सायं 04.00 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी की सतत प्रक्रिया है। विचारधारा की विजय के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण वर्ग में आने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लेने और शत प्रतिशत उपस्थित होने पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि संगठन समय-समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। इसी निमित्त जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता अनिवार्य है।
इस मौके पर वर्ग प्रमुख रामलखन सिंह, जिला संयोजक रामसुन्दर निषाद, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, अजीत रावत, विशाल पाण्डेय, महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, आकाश जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, पुष्पा सिंह, कमलेश चौबे, अमित गोयल, अभय पटेल, बलराम सोनी, विपिन तिवारी, मनोज सिंह, ज्योति खरवार, विवेक तोमर, लवकुश केशरी, मनीष अग्रहरी, शिवम सिंह सहित संचालन समिति के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?