नौगढ़ तहसील में भाकपा का 21 मई को प्रदर्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव होंगे शामिल, भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 21 मई को एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगी। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

शनिवार को भाकपा के राज्य परिषद सदस्य शशिकांत कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि नौगढ़ क्षेत्र में बड़े भू-माफियाओं को संरक्षण देने के लिए वन विभाग के अधिकारी दलितों, आदिवासियों, वनवासियों और अन्य कमजोर वर्गों के लोगों के वर्षों पुराने घरों को बुलडोजर चलाकर उजाड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कई परिवार पीढ़ियों से वहां निवास कर रहे हैं, लेकिन वनाधिकार कानून के तहत उनके दावों का विधिसम्मत निस्तारण करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

भाकपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि वनभूमि का सर्वे कराकर बड़े भू-माफियाओं की पहचान की जाए और उनके अवैध कब्जों को हटाया जाए। इसके साथ ही, गरीब एवं पात्र लोगों को वनाधिकार कानून के तहत भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए।

पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर 21 मई को नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से किस्मत यादव और सुधाकर बिन्द सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?