अमित मिश्रा
सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। विहिप पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जनहित और हिंदू समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शन के बाद विहिप नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विहिप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। संगठन का कहना है कि वह जनहित और समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा।






