भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह बोले- पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा के विरुद्ध, नारी शक्ति देगी जवाब

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कचहरी परिसर के पास पहुंचीं, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए सपा सांसद का पुतला फूंका।
यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके कथित अमर्यादित बयान के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बयान को बेहद निंदनीय और अशोभनीय बताया गया।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने कहा कि इस बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लगातार राजनीतिक स्तर गिराने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना पूरे देश का अपमान है।
उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में देश की नारी शक्ति और देश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से समाजवादी पार्टी को करारा जवाब देगी।
इस आशय की जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा ने दी। इस मौके पर जिला मंत्री भाजपा सुषमा सिंह गोंड़, गुड़िया त्रिपाठी, वंदना वर्मा, तारा देवी, रीता गुप्ता, सरोज केशरी, रंजना चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?