प्रतीक यादव का निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति, राजनीति से दूर रहकर बनाया बड़ा साम्राज्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सपा कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा, सांसद व पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन केवल उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सन्नाटा छा गया है। प्रतीक यादव ने खुद को राजनीति से दूर रखते हुए बड़ा साम्राज्य कायम किया था।
उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव को जीवों के प्रति गहरा प्रेम था। उनकी खुद की बड़ी गौशाला थी साथ ही वह स्ट्रीट डॉग की भी सेवा करते थे। वह चाहते थे कि हमेशा जीवों की सेवा करता रहूं। प्रतीक यादव चाहते तो संसद या विधायक बन सकते थे लेकिन इन सब से दूर रहकर अलग साम्राज्य खड़ा किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमेशा प्रतीक यादव का सम्मान करते थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रखते थे। प्रतीक यादव का जाना उनके लिए महान संकट का समय है।
श्रद्धांजलि सभा को सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, सुनील गौड़, महिला सभा अध्यक्ष गीता गौड़, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?