सीईओ संतोष कुमार पांडे ने बांटी मिठाई, CBSE 12वीं में ज्ञानेंद्र शर्मा 85%, आर्ना पाण्डेय व नीरज शर्मा 83% अंक लाए
सोनभद्र। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा पूर्विका त्रिपाठी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं ज्ञानेंद्र शर्मा ने 85 प्रतिशत, आर्ना पाण्डेय ने 83 प्रतिशत, नीरज शर्मा ने 83 प्रतिशत तथा श्रेयस ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए।




परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास से ही बड़े लक्ष्य हासिल होते हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।






