गंगा में स्नान के दौरान डूबे दर्शनार्थी का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आजमगढ़ से आया था 14 लोगो का समूह

सोमवार को गंगा स्नान के दौरान सूरज डूबने लगा जिसे बचाने अभिषेक गया तो दोनो तेज बहाव में डूब गए

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के विंध्याचल धाम में गंगा स्नान के दौरान सोमवार को हुए हादसे में डूबे दो युवकों में से एक का शव मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है।

बताते चले कि सोमवार को दो वाहनों से 14 लोगों का दल आजमगढ़ से दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल पहुंचा था। दर्शन से पहले सभी लोग दीवान घाट पर गंगा स्नान करने गए। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से सूरज पुत्र संजय डूबने लगा जिसे बचाने के लिए आगे बढ़ा अभिषेक पुत्र जयप्रकाश भी तेज धारा की चपेट में आकर लापता हो गया।

वही सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय नाविकों ने देर शाम तक दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सूरज का शव घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर कंतित के पास नदी में बरामद हुआ।

फिलहाल एसडीआरएफ की टीम डूबे दूसरे युवक अभिषेक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि साथ आए अन्य परिजनों को उनके गृह जनपद आजमगढ़ भेज दिया गया है, जबकि मृतक सूरज के पिता और भाई शव मिलने की प्रतीक्षा में विंध्याचल में ही रुके हुए हैं।

Leave a Comment

1468
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?