सलखन बाजार के मामले में सैनिक होटल के पास से पकड़े गए कन्हैया व सुधीर, एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्रवाई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वादी अभय जायसवाल पुत्र समाकान्त जायसवाल निवासी सलखन बाजार थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 10 मई को थाना चोपन पर बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तों को 10 मई को समय करीब 18:15 बजे सैनिक होटल के सामने कस्बा सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
कन्हैया जायसवाल पुत्र स्व0 राकेश जायसवाल निवासी ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 28 वर्ष।,सुधीर उर्फ लखन जायसवाल पुत्र स्व0 राकेश जायसवाल निवासी ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा थाना चोपन, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना चोपन, उ0नि0 रामफेर यादव थाना चोपन, शिवप्रताप यादव, वीरेंद्र, मंटू सिंह, सच्चिदानंद मिश्र।






