म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर ईंट से टकराई बाइक, जीजा-सार घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बलियरी गांव के पास हुआ हादसा, साले की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क पर रखी ईंट से टकराकर बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। साले की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण शुक्रवार को अपनी बहन के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव गया था। रात में वह अपने जीजा 50 वर्षीय मिश्रीलाल पनिका के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर म्योरपुर आ रहे थे। जैसे ही दोनों बलियरी गांव से कुछ आगे बढ़े, सड़क पर पड़ी ईंट से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां साले की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment

1461
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?