वेतन न मिलने पर सुपरवाइजर ने सफाई कर्मी को दी गाली, काम ठप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रभारी अवनीश शाह के समझाने पर लौटे कर्मचारी, जिला अस्पताल में आया SMC का वेतन

सोनभद्र। शुक्रवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल सोनभद्र के L2 में सफाई कर्मी SMC का वेतन न आने तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय में SMC सफाई कर्मचारी का वेतन आ जाने के कारण विवाद हो गया।
सफाई कर्मी दिनेश ने मोबाइल नंबर के जरिए अपने हेड सुपरवाइजर देवमणि ओझा को कॉल कर वेतन न आने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर सुपरवाइजर द्वारा सफाई कर्मी को मां-बहन की गालियां दी गईं। बात सामने आने के बाद नाराज सफाई कर्मियों ने सफाई का कार्य छोड़ दिया।
L2 हॉस्पिटल के प्रभारी अवनीश शाह द्वारा समझाए जाने के बाद सफाई कर्मी काम पर वापस लौटे। कर्मचारियों का कहना है कि जिला अस्पताल के SMC सफाई कर्मियों का वेतन आ गया है, जबकि L2 में तैनात कर्मियों का वेतन अब तक नहीं आया है। इस भेदभाव से कर्मचारियों में रोष है।
मामले को लेकर कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर वेतन भुगतान और दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?