मानव बंधुत्व” थीम पर कार्यक्रम, टीबी-कुष्ठ रोगियों को मिली पोषक पोटली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रेनूकूट में रक्तदान शिविर से 25 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस भवन निर्माण की घोषणा

सोनभद्र। रेड क्रॉस दिवस पर, रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनांट के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को “मानव बंधुत्व” थीम पर विशेष रेड क्रॉस दिवस संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाखा के सदस्यों द्वारा गोद लिए गए 35 टीबी रोगियों एवं 5 कुष्ठ रोगियों को पोषक पोटली, पौधे व राहत सामग्री देकर दवा का कोर्स पूरा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इसी क्रम में रेड क्रॉस सदस्य दिलीप कुमार दूबे द्वारा रेनूकूट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित कर 25 यूनिट रक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराया गया।
शाखा के चेयरमैन डॉ. आर. एस. सिंह ने जानकारी दी कि जल्द ही रेड क्रॉस भवन का निर्माण कराया जाएगा जिससे और अधिक जरूरतमंदों तक रेड क्रॉस के मानवीय कार्य पहुंचाए जा सकेंगे।
इस कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, सचिव डॉ. टी. पी. सिंह, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी. एस. यादव व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कुमार उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?