म्योरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल एक की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शादी से लौटते समय गड़िया गांव में हुआ हादसा, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के तिनसुकिया टोले के पास शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोला निवासी बसंतलाल, 24 वर्ष, पुत्र बलजीत यादव परनी गांव में आयोजित शादी समारोह से बाइक द्वारा वापस अपने घर खंता जा रहे थे। वे गड़िया गांव के तिनसुकिया टोला पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।दूसरी बाइक पर खंता टोला के ही अमेले, 25 वर्ष, पुत्र विजय और मनीराम, 17 वर्ष, पुत्र सुदामा सवार थे। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। सभी को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद बसंतलाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?