रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, कर्मचारियों को भी नहीं मिल रहा पीने का पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं, प्लेटफॉर्म पर बिजली-चार्जिंग पॉइंट और ओवरब्रिज नहीं

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रनटोला में स्थित म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हैं। यहां पीने का पानी, चार्जिंग पॉइंट और दूसरी छोर पर जाने के लिए ओवरब्रिज की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। पैसेंजर ट्रेन का ठहराव ही यात्रियों के लिए एकमात्र सुविधा है। अगर यह ट्रेन छूट जाए तो लोगों को सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। स्टेशन पर एकमात्र हैंडपंप लगा है, लेकिन उसका पानी पीने योग्य नहीं है। प्लेटफॉर्म पर बिजली की सुविधा न होने से यात्री न तो रोशनी में ठहर पाते हैं और न ही मोबाइल चार्ज कर पाते हैं। यही नहीं, यहां काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को भी पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। रेल कर्मचारी संतोष, शत्रुघ्न, अनिकेत, अशर्फी, रियाज आलम, कमलेश, प्रसेन्न, रामबाबू, गौहर अली, विनय यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि पानी की भारी समस्या है। इसके कारण वे अकेले ही ड्यूटी करते हैं। अगर पानी की व्यवस्था हो जाए तो कर्मचारियों को पानी लेने दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने रेल प्रशासन से स्टेशन पर पेयजल, बिजली और ओवरब्रिज की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?