नगर पालिका सभागार में शंख सेवा न्यास का आयोजन, रुबी प्रसाद करेंगी अध्यक्षता
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई शनिवार को सायं 4 बजे से जनपद मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में शंख सेवा न्यास सोनभद्र द्वारा महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभी मनोनीत सभासदों का सम्मान समारोह कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रुबी प्रसाद करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गंगासागर दूबे, मिर्जापुर शामिल होंगे। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने नगर के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।





