नौगढ़ में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों-सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय कार्यशाला में दी जा रही जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। नौगढ़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और तहसीलदार अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि यह देश की 16वीं और आजादी के बाद की 8वीं जनगणना है। उन्होंने कहा कि यह जनगणना योजनाओं के निर्माण और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होगा, जिसमें मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि इससे जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुरेश कुमार, बागेश कुमार, सुनील कुमार और सुजीत विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, नियमों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया, तहसीलदार अनुराग सिंह, आलोक तिवारी, विकास सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?