म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड म्योरपुर के सभागार में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम के तहत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी से जुड़े बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा, एडीओ पंचायत अजय सिंह, सीडीपीओ म्योरपुर, बीओ पीआरडी विकास दुबे, एडीओ कोऑपरेटिव संतेष राय, लेखाकार प्रमोद कुमार चौबे और क्षेत्र के कई अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।






