सोलर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की माग , ग्रामीण परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रनटोला के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यात्री सेड के निकट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर बीते चार साल से अधिक समय से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण और यात्रियों में रोष है।

विषैले जीव-जंतुओं का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही उन्हें विषैले जीव-जंतुओं के काटने का डर सताने लगता है। इन दिनों म्योरपुर विकासखंड में विषैले जीव-जंतुओं के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय है। ग्रामीणों ने ब्लाक के संबंधित अधिकारी से सोलर स्ट्रीट लाइट को बनवाने की मांग की है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व के बीडीओ म्योरपुर लालजी शुक्ला को पत्र देकर सोलर स्ट्रीट लाइट को बनवाने की मांग की गई थी, लेकिन वह ठंडे बस्ते में चला गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?