तीन महीने से नही मिल रहा वेतन, ओबरा सी के मजदूरो का फूटा गुस्सा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा सी के मजदूरों की हड़ताल से मैकेनिकल कार्य पूरी तरह से हुआ ठप

कही अडानी ग्रुप महान  की तरह भारी पड न पड जाये ओबरा प्रशासन को

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में केन्द्र सरकार की विद्युत परियोजना रिहन्द नगर में मजदूरों के प्रदर्शन के बाद अब राज्य सरकार की ओबरा सी परियोजना में मजदूरो का लगभग तीन महीने से भुगतान न होने से मजदूरो का गुस्सा गुरूवार को सातवे आसमान पर पहुंच गया। परियोजना के नाराज मजदूर ने निमार्ण कार्य ठप कर नारेबाजी कर जमकर बवाल काटा। जिससे परियोजना में माहौल तनावपूर्ण हो गया। वही प्रदर्शन कर रहे मजदूरो का कहना था कि हम हाड तोड मेहनत करके परियोजना का निमार्ण कर रहे है लेकिन हमे मजदूरी तक नही मिल रही है आखिर खाली पेट कैसे काम होगा

    गुरुवार की सुबह टूल बाक्स मीटिंग के बाद लगभग डेढ हजार मजदूरो ने मजदूरी की मांग को लेकर निमार्ण कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मजदूरो का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बावजूद उनकी न तो ठेकेदार ही सुन रहा है और न ही परियोजना प्रशासन। प्रदर्शन के दौरान मजदूरो ने चेतावनी देते हुये कहा कि जब तक मजदूरी नही मिलेगा तब तक हडताल जारी रहेगी।

    अडानी महान जैसी न बन जाय स्थिति:- ओबरा सी के मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर लोगो का कहना है कि सिंगरौली स्थित अडानी पावर में मजदूरो की मांगो की अनदेखी के बाद हुये मजदूरो के उग्र प्रदर्शन से भी परियोजना प्रशासन सबक नही ले रहा है। यदि इसी प्रकार मजदूरो की जायज मांगो की अनदेखी होती रही तो कही सिंगरौली जैसे हालात ओबरा सी परियोजना में भी देखने को न मिल सकता है।

    इन कंपनियों के मजदूर हड़ताल पर :-  ईसीसी, एनटीआईसी, आईईडब्ल्यू, आरकेई, जीसा, पीएनसी सहित कई कंपनियों के मजदूरों ने एकजुट होकर मैकेनिकल निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?