कीर्तन से लौट रहा व्यक्ति कुएं में गिरा, हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बैना गांव में अखंड से घर लौट रहा था व्यक्ति

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीती रात महेंद्र के घर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित अखंड कीर्तन से वापस लौट रहे जमुना धरिकार पुत्र रामवृक्ष धरिकार 40 वर्ष रात के अंधेरे में खेत में स्थित एक गहरे कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। जमुना धरिकार अपने साथी पंकज के साथ अखंड कार्यक्रम से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में अमृत के खेत के पास झाड़ियों से घिरा एक कुआं था, जो रात के अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और पैर फिसलने के कारण जमुना सीधे गहरे कुएं में जा गिरा। वही साथ में मौजूद पंकज ने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और डायल112 को सूचित किया लेकिन जब तक लोग इकठ्ठा होकर बचाव में जुटते तब तक जमुना दम तोड दिया था। पुलिस घटना के बावत आगे जांच में जुटी हुई थी।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?