तीन दिवसीय  ओपेन स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। खेल निदेशालय उ०प्र० खेल भवन लखनऊ के तत्त्वाधान में जिला खेल कार्यालय सोनभद्र के द्वारा उ०प्रय कबड्‌डी संघ के समन्वय से वर्ष 2025-26 में ओपेन स्टेट महिला कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को विशिष्ट स्पोर्टस स्टेडियम सोनभद्र में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजिन किया जा रहा है।

फाइनल मुकाबला 19 मार्च को

इस प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापर, गोण्डा मण्डल गोण्डा, गाजीपर, भदोही, जौनपुर, मऊ, सोनभद्र के खिलाडियों /टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। फाइनल मुकाबला 19 मार्च को वाराणसी बनाम आजमगढ़ के मध्य खेला जायेगा।

प्रतियोगिता के परिणाम

वाराणसी ने गोण्डा को 19-4 से हराकर अगले चक में प्रवेश किया। भदोही ने मीरजापुर को 14-26 से परास्त किया। आजमगढ़ ने मीरजापुर को 22-07 से परास्त कर अगले चक में प्रवेश किया। गोण्डा ने गाजीपुर को 24-05 से परास्त कर अगले चक में प्रवेश किया। भदोही ने मऊ को 28-18 अंको से परास्त कर अगले चक में प्रवेश किया। आजमगढ़ ने मऊ को 17-10 से परास्त कर अगले चक में प्रवेश किया।

सेमी फाइनल मैच

वाराणसी ने भदोही को 40-10 अंको से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आजमगढ़ ने गाजीपुर को 37-28 अंको से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?