फर्जी सीबीआई अधिकारी बन लोगो को धमाका साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। महिलाओ की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का जनपद पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी सीबीआई के अधिकारी बनकर लोगो डरा धमका कर धन उगाही करते थे।

जनपद में म्योरपुर थाना क्षेत्र निवासी कु0 सुषमा गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता ने पुलिस से शिकायत किया कि उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज, धन की मांग, पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व मोबाइल हैक कर धन की उगाही करने का गंभीर अपराध किया गया था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर धारा 308(5) बीएनएस व 66-E आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।


महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को सुपुर्द करते हुए अभियुक्तों के गैंग के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।


उक्त निर्देशों के क्रम में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को जनपद कानपुर नगर भेजा गया, जहाँ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि चारो आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें साइबर अपराध में प्रयुक्त करते थे। सिम विक्रेता द्वारा अपने पीओएस मशीन से वैध-अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था। इन सभी आरोपी अश्लील वीडियो देखने के नाम पर लोगों को फंसाकर एआई तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर धमकी देकर धन उगाही करते थे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक हो चुके नंबरों को गुमशुदगी दर्शाकर पुनः एक्टिवेट कर अपराध में इस्तेमाल किया जाता था। अभियुक्तों द्वारा अब तक 100 से अधिक सिम कार्डों का प्रयोग कर देशभर में साइबर ठगी की गई है। जनपद सोनभद्र के भी कई पीड़ितों की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी

सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश, निवासी मसवान, थाना रावतपुर, जनपद कानपुर, उम्र 23 वर्ष

गोलू राजपूत पुत्र सत्यपाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कल्याणपुर, जनपद कानपुर नगर, उम्र 24 वर्ष

मो0 जुनैद पुत्र निजामुद्दीन, निवासी 39/192 विकनगंज, जनपद कानपुर, उम्र 24 वर्ष

अनुराग सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी 293 गोपालपुर, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर, उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम : निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस, अखिलेश कुमार यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना,  हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस अजीत कुमार, एसओजी (स्वाट टीम),  रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर शामिल रहे।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?