जहरीला पदार्थ सेवन से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरव पाण्डेय

वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीला पदार्थ सेवन करने से एक युवा महिला की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबेपुर गांव निवासी फुलवती (24 वर्ष) पत्नी मुरली ने मंगलवार देर रात किसी कारणवश मानसिक रूप से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका का मायका मांची थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेनडाही के टोला बिश्रामपुर गांव में है। मृतका के पिता रितु भारती ने बताया कि पूरे परिवार के लोग जिला अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

मृतका अपने पीछे एक वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री को छोड़ गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?