लायंस क्लब राबर्ट्सगंज पर नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार 26 जनवरी को मैनेजर हेमराज यादव, डॉ श्याम बाबू व्दिवेदी, डॉ विक्रम सिंह, सुशील मिश्रा, दीलिप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह, कुंवर सिंह व टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 48 मरीज चित्रकूट भेजे गए। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रटरी किशोरी सिंह, दया सिंह, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता, घनश्याम दास सिंगल, अशोक गुप्ता, मुकेश कुमार जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं। 72 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया और दवा दी गई। जिसमें 26 दिसंबर 2025 तक 4066 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है और 8274 मरीजों की जांच हो चुकी है। अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने कहा कि आज के आयोजन में मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। राधिका सिंह, हरीश अग्रवाल, दया सिंह, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, जय कुमार केशरी, अभय सिंह ने संयुक्तरुप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?