गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है:राजेश कुमार भारती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

सोनभद्र। 26 जनवरी को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेश कुमार भारती (जिला पर्यटन अधिकारी एवं सचिव, सोनभद्र), विशिष्ट अतिथि सी ए अखिलेश पांडे एवं विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। बच्चों को अनुशासन, देशभक्ति और ईमानदारी को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए, तभी वे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करना है।

आज की प्रस्तुतियाँ बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं। विद्यालय के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी प्रतिभा को पहचानते हैं। विद्यालय सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनें। बच्चों ने आज जिस लगन और उत्साह से कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वह सराहनीय है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के पश्चात मिष्ठान वितरण के साथ किया गया। अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों की लगन और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?