अंतर-समुदाय विवाह को लेकर तनाव, पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्यूरोचीफ़ –  अमित मिश्रा

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिन्दुआरी इलाके में अंतर-समुदाय से जुड़े युवक-युवती के विवाह के फैसले को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामला उस समय संवेदनशील हो गया, जब दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास विफल रहे और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्राह्मण समाज के एक युवक और समुदाय विशेष की एक युवती एक-दूसरे से विवाह करने के अपने निर्णय पर अडिग हैं। इस संबंध में हिन्दुआरी चौकी पर घंटों तक पंचायत चली, लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी। हालात को देखते हुए चौकी पुलिस ने पूरे मामले को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। युवक पक्ष का आरोप है कि युवती के परिजन उसे धमकियां दे रहे हैं, जिसके बाद युवक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे की स्थिति से सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि मामला कानून के दायरे में रहकर सुलझाया जाएगा और किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?