भोलानाथ अग्रहरि बने प्राथमिक शिक्षक संघ,विंध्याचल मंडल के संगठन मंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के संगठन मंत्री के पद पर भोलानाथ अग्रहरि की नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने की है। भोलानाथ अग्रहरि जनपद सोनभद्र के ब्लॉक दुद्धी के अध्यक्ष हैं। इस नियुक्ति पर जनपद के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष सोनभद्र योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह जनपद सोनभद्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित मंत्री सबकी अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। मांडलिक मंत्री विंध्याचल मंडल के अंतर्गत तीनों जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर एवं भदोही में संगठन को समन्वित प्रयास के तहत सुदृढ़ करने तथा संगठन एवं प्रशासन के बीच संगठन/शिक्षकों की समस्याओं हेतु सतत प्रयत्नशील रहते हुए निस्तारण कराने में अपनी अहम भूमिकाओं का निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त मांडलिक मंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी/ब्लॉक पदाधिकारी शिक्षकों की भारी भीड़ उपस्थित रही। इस मौके पर जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकूम चन्द्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, राजेश कुमार जायसवाल सयुक्त मंत्री, अशोक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे, नवीन गुप्ता, अमित कुमार चौबे, शशांक चतुर्वेदी, संगठन मंत्री अभिषेक यादव, अभिषेक मिश्रा, रामनगिना मिश्रा, रामनिवास शर्मा, पंकज पांडेय, बिहारीलाल गुप्ता, मोहित लम्बा, रविन्द्र कुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजय मिश्रा, चंद्रजीत, मनीष शर्मा, पवन शुक्लेष, तत्सत तिवारी, लोकपति वर्मा, मोहम्मद आज़म, सुशील कुमार यादव, मृत्युंज, दिलीप सिंह, राजेश द्विवेदी, कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?