नगर पालिका सभा में समस्याओं का निपटारा, चेयरमैन ने दिए  निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रावट्सगंज नगर पालिका सभा में सोमवार को नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने नगर के विभिन्न वार्डों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर के सभी वार्डों और चट्टी-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए हमेशा तत्पर हैं। इस दौरान जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज़ चौबे, अजीत सिंह, सुजीत, संत, बिमलेश, राजीव, अमित दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?