मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे 251 कम्बल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज और विंध्य लॉ कॉलेज गोरडीहा के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामसभा केकराही में 251 कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रसन्न पटेल और उमाकांत मिश्रा ने कम्बल वितरण किया।
इस अवसर पर डॉ प्रसन्न पटेल ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में असहायों और कमजोर वर्गों को कम्बल वितरण कर महाविद्यालय ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। उमाकांत मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय और प्रशंसनीय है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि महाविद्यालय इस तरह के कार्यक्रम विगत 11 वर्षों से लगातार करता आ रहा है। प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय परिवार जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कर उनका सम्मान करता है।
कम्बल पाकर लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह ने किया। डॉ अनीश, मनीष, रामसूरत, जय प्रकाश, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?