अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में 101 दीप प्रज्ज्वलित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र।- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर 101 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी अनिल सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। वे ऐसे दूरदृष्टा राजनेता थे, जिनकी नीतियां आज भी देश के विकास की दिशा तय कर रही हैं। अटल जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर 101 दीप जलाकर उन्हें नमन करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद उसके विस्तार और संगठन को मजबूत करने में अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा था कि पार्टी को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए मजबूत कैडर के साथ-साथ सभी वर्गों तक पहुंच बनाकर सदस्यता बढ़ानी होगी। अटल जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे और संगठन के देशव्यापी विस्तार के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया।
उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में माता कृष्णा देवी एवं पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी के यहां हुआ था। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र दूबे, बलराम सोनी, रजनीश रघुवंशी, महेश्वर चंद्रवंशी, प्रसन्न पटेल, नार सिंह पटेल, मंजू गिरी, संतोष भारती, अतुल पांडेय, अमन वर्मा, ज्योति खरवार, धीरेंद्र पांडेय, कैलास तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?