पब्लिक इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस उत्सव हर्षोल्लास से मना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बुधवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल, रावटसगंज में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल, किड्स ब्रांच टैगोर नगर के विद्यार्थियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। बच्चों ने सांताक्लॉज की वेशभूषा में गीत, नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रबन्धक ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें प्रेम, सेवा और सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयाँ एवं उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे, अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, अनीता सोनी, सीता पांडे, दीप्ति मिश्रा, नंदिनी चौबे, रागिनी शुक्ला, साधना पांडे, पूनम, सुरुचि आदि उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए आनंददायक रहा, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ। उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?