एसपी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र।  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क के सभागार में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/ऑपरेशन), सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मासिक अपराध गोष्ठी में 3 वर्ष से लंबित अभियुक्तों, 3 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं, संगठित अपराध, महिला अपराध, NDPS एक्ट, जमानत पर छूटे अभियुक्तों की निगरानी, मालखाना प्रबंधन, मोबाइल रिकवरी, सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई समेत 16 बिंदुओं पर समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, और महिला अपराधों में शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाए। मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन, महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता, और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।उन्होंने कहा, “जनपद सोनभद्र पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्ध है। निर्धारित लक्ष्यों के अनुपालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?