आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा 14‑सूत्री ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों आशा और आशा संगिनी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 14‑सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रतिनिधि तथा सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा।यूनियन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सेवा दे रही आशा‑संगिनी को कई वर्षों से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया। 2019 से लंबित भुगतान, आरोग्य भारत योजना के तहत किए गए योगदान के बावजूद 225 करोड़ रुपये का बकाया, तथा आयुष्मान कार्ड व आभा आई‑डी निर्माण में उनके योगदान को नज़रअंदाज़ किया गया। उन्होंने बताया कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार ने त्रिपक्षीय वार्ता में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिससे कर्मियों को हड़ताल के लिए विवश होना पड़ा।प्रदर्शन में तारा देवी, जानकी देवी, रिजवाना बेगम, सुमित्रा गीता, सविता कुसुम, चंचल शांति, राधिका मीणा आदि ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की अनदेखी और आशा कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद आवाज़ उठाई, और अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?