जयमोहनी रेंज में 5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त, भू-माफियाओं की साजिश बेनकाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में वन विभाग ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए जयमोहनी रेंज की लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा दिया। लौवारी सेक्शन के सेहुआ बीट अंतर्गत अमदहा कम्पार्टमेंट नंबर-2 में फैले अवैध कब्जों पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान झोपड़ियों, मवेशी अड्डों और कब्जाई गई जोत को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व जयमोहनी रेंजर अमित श्रीवास्तव ने किया। मौके पर अमदहा पुलिस चौकी प्रभारी हंसराज मिश्र, उपनिरीक्षक राकेश सिंह सहित भारी पुलिस एवं वन बल तैनात रहा। वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय, सोमेश प्रथम-द्वितीय, शोभित श्रीवास्तव, महेन्द्र, वनरक्षक भोला, चंद्रशेखर, मुलायम सिंह, निर्भय सिंह, प्रेम और धर्मवीर सहित पूरी टीम मौजूद रही।

कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम के आगे उनकी एक न चली। पूछताछ में सामने आया कि अतिक्रमण करने वाले चकिया क्षेत्र के निवासी हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ भू-माफिया तत्व लोगों को फर्जी कागजात देकर पैसे वसूल रहे थे और उन्हें वन भूमि पर बसा रहे थे।

रेंजर अमित श्रीवास्तव ने दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि वन भूमि पर अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वेच्छा से कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी और अभियोग तय होंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?