आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने शुभम मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के शक्तिनगर निवासी शुभम मिश्रा  को आम आदमी पार्टी यूथ विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार की अनुशंसा पर की गई। पार्टी द्वारा शुभम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।


आप ने शुभम् मिश्रा के पार्टी के प्रति संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर यूथ साथी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया, प्रदेश सचिव राकेश भारतीय और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष त्यागी ने उन्हें मनोनीत किया। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की सहमति जताई है।


जिलाध्यक्ष बनने से पहले शुभम् मिश्रा पार्टी में जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में पार्टी ने सोनभद्र में अच्छा प्रदर्शन किया और अहम भूमिका निभाई। शुभम् मिश्रा राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को कुशलता से संभालते हैं। वह स्थानीय विस्थापितों के मुद्दों, भ्रष्टाचार, युवा बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे जनहित के मामलों पर हमेशा मुखर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?