जयप्रकाश ने अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार के खिलाफ छेड़ा था आंदोलन : राम निहोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। संपूर्ण क्रांति के जनक और समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़कर लोकतंत्र की रक्षा की थी। उनकी प्रेरणा से ही समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिली। उन्होंने गरीब, किसान, नौजवान और आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान की थी।

उन्होंने आगे कहा कि आज अखिलेश यादव उनके आदर्शों पर चलते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और समानता के रास्ते पर काम कर रहे हैं और हर वर्ग की आवाज बन रहे हैं। जयप्रकाश की राह ही समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन है।

संगोष्ठी में प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, अनिल प्रधान, लल्लू भारती, अमन विश्वकर्मा, आदित्य सिंह बड़ी, शुभम, वसीम अहमद, कृष्णा पंडित, महेश यादव, अभय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?