आठ सूत्रीय मांग को लेकर बीज व्यापारियो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौपा, साथी पोर्टल्या व आईपीएमएस पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बीज व्यापारी सेवा समिति के बैनर तले आठ सूत्रीय मांग को लेकर व्यापारियों द्वारा कलेक्ट्रेट पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को देकर आवाज बुलंद किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि संरक्षक कमल सिंह के नेतृत्व में बीज व्यवसाईयों द्वारा अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र दिया गया है। 

इस प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि कृषि एवं कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित उपरोक्त दोनों पोर्टल वर्तमान स्वरूप में व्यापारी, किसान समाज, कृषि उत्पादक तीनों के लिए घोर संकट का कारण इसकी जटिल प्रणाली के कारण बन सकता है, किसान समय पर बोआई नही कर पायेंगे और विक्रेता भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेगा। हमारी प्रमुख मांगों में छोटे एवं मध्यम व्यापारी संसाधनों के अभाव में पैकेट वाइस अथवा टैग वाइस डिटेल अपलोड करने में पूर्णतः असमर्थ रहेंगे।,

खेती किसानी से जुड़े एक ही व्यापार के लिए खाद, कीटनाशक, बीज तीनों के लिए अलग-अलग एप का क्या औचित्य ?, कीटनाशक दवाओं और बीजों की बोआई के समय प्रत्येक पैकेट / बोरी स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करना भीड़ में संभव नहीं है क्योंकि बुआई का समय सीमित होता है। समय पर बीज न बिका तो अगले वर्ष बचे बीज की अंकुरण क्षमता स्वतः समाप्त हो जायेगी। वह बचा हुआ बीज किसी कार्य का नही रह जायेगा जिससे दुकानदारों को आर्थिक हानि होगी और उत्पादकता प्रभावित होगी।

वही खाद व बीज को ट्रक से उतार कर रखने के लिए लगाए जाने वाले मजदूर ज्यादातर पढ़े लिखे नहीं होते हैं ऐसी दशा में बोरी का इधर-उधर उतरना निश्चित है, जो परेशानी और भ्रष्टाचार का कारण बनेगा।  प्रमाणित बीज की दशा में प्रत्येक 40 किलो की बोरी उठाकर स्कैन करना सम्भव न होगा। व्यापारियों पर आर्थिक रूप से अनावश्यक बोझ पड़ेगा, उनको संसाधन खरीदने और उपयोग के लिये व्यक्ति रखने पर कई दुकानदार तो सिर्फ वेतन देने में ही निपट जायेंगे और उनकी दुकान बंद हो जायेगी।

सरकार से हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए किसान हित में कठिनाईयों का समाधान करने की मांग करते है क्योंकि आगामी बोआई का सीजन शुरू होने वाला है।

इस मौके पर हिमांशु सिंह, राजू मौर्य, पारस, प्रदीप कुमार ,दीपक कुमार, राहुल कुमार मौर्या, भीम मौर्य, प्रमोद, उपेंद्र , अमरेश , ओम प्रकाश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?