दिल की सेहत पर ध्यान जरूरी: डॉ. अनुपमा सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

धूमधाम से मनाया गया विश्व हृदय दिवस

सोनभद्र। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सोमवार को साईं हॉस्पिटल, रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक डॉ. अनुपमा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की आदतों ने हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ा दिया है। चिंता की बात यह है कि अब सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि भारत में भी हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और किसी भी उम्र का व्यक्ति इससे अछूता नहीं है। ऐसे में ज़रूरी है कि बचपन से ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई जाए, संतुलित आहार लिया जाए और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य चिकित्सकों ने भी हृदय संबंधी बीमारियों (सीवीडी) से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर इलाज से बड़ी हृदय संबंधी घटनाओं को रोका जा सकता है।

इस वर्ष विश्व हृदय दिवस का थीम “डोंट मिस ए बीट” (एक भी धड़कन न छूटे) रखा गया है। इसका उद्देश्य है – हृदय रोगों के शुरुआती लक्षणों को पहचानना, समय पर डॉक्टर की सलाह लेना और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही जीवनशैली अपनाना।

कार्यक्रम में डॉ. आभा, डॉ. शुभम, डॉ. शालू, शिक्षिका दिव्यांशी बोस, स्टाफ सदस्य जूही, रेखा, मैनेजर राजन सोनी सहित साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?