जनपद पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ मे चार आरोपी गिरफ्तार, दो हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गिरोह बना कर ज्वैलरी की सफाई करने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी बदमाश बिहार के निवासी है

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ज्वैलरी की सफाई के नाम पर ठगी करने वाले सक्रिय गिरोह का अनपरा पुलिस ने खुलासा किया है। अनपरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार अपराधियो को गिरफ्तार किया है,जिसमे दो अपराधियो के पैर में गोली लगी हुई है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से सोने के गहने, अवैध असलहे और ज्वैलरी साफ करने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया है।

अनपरा थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को दिनदहाड़े ठगी की वारदात सामने आई थी। आरोप है कि चार बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और सोने के गहनों को साफ करने के बहाने महिला के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। इसी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने दूल्हा पाथर मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया तभी दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाश आते दिखे। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। जिनका पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वही पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

वही पुलिस से हुई मुठभेड़ में सिकंदर कुमार पुत्र किशन लाल 45 वर्ष निवासी समेली थाना कुरसेला जिला कटिहार व  अमरदीप पुत्र दिनेश प्रसाद 35 वर्ष निवासी समेली थाना कुरसेला जिला कटिहार  बिहार दोनो घायल हो गये। वही पुलिस ने दो अन्य रविन्द्र कुमार पुत्र बिल्लो प्रसाद 35 वर्ष निवासी समेली थाना कुरसेला जिला कटिहार व विपिन कुमार पुत्र धनिक 34 वर्ष निवासी भुआ परवल थाना रुपौली जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने मौके से दो तमंचा, कारतूस, एक सोने की चैन, दो सोने के कड़े, एक सोने की अंगूठी और गहना साफ करने वाला पाउडर बरामद किया है।इन सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?