जीएसटी मे बदलाव आम आदमी को राहत देना है:अरुण सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, अरुण कुमार सिंह अहरौरा बाजार में लोगों को जीएसटी कटौती के फायदे समझाया,इस दौरान कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से देश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इस कदम से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम होंगी, जिससे उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने लोगो को जीएसटी कटौती के फायदे बताया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम होंगी: जीएसटी दरों में कटौती से दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे कि डिटर्जेंट, जूते-चप्पल और कपड़े सस्ते हो जाएंगे।

उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा: जीएसटी कटौती से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को सहारा मिलेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभ: कच्चा माल और आवश्यक वस्तुएं अधिक किफायती होने से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    वही अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी में बदलाव एक जन-केंद्रित सुधार है, जिसका उद्देश्य आम आदमी को राहत देना है। उन्होंने कहा कि ये संशोधित दरें 22 सितंबर से लागू हो गया है और समाज के लोगो को इसका फायदा होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?