हिन्दी पखवाड़ा का एनटीपीसी सिंगरौली में हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चलेगा हिन्दी पखवाड़ा,विविध कार्यक्रमो का होगा आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर मे 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जन तक हिंदी के संदेश को पहुचाने के उद्देश्य से 14 सितंबर को हिंदी दिवस एवम् 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार द्वारा गया। इसके तहत दो दिवसीय विचार गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं।

एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने हिंदी को प्रोत्साहन हेतु हिंदी दिवस संदेश जारी करते हुए हिंदी की महत्ता पर अपने विचार रखे। उन्होंने हिंदी भाषा को स्वेच्छा से अपनाने का आग्रह किया ताकि हम सभी मिलकर गौरवशाली हिंदी भाषा की सांस्कृतिक पहचान से देश की भाषाई संस्कृति को समृद्ध कर सकें। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली, हिंदी भाषा को शीर्ष पर बनाए रखने हेतु निरंतर अभिनव पहल करती रहेगी।

हिंदी पखवाड़े के दौरान आवसीय परिसर में संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु हिंदी निबंध, हिंदी काव्य पाठ, हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराए जाएंगे। विद्युत गृह के कर्मचारियों एवं गृहणियों हेतु भी निबंध लेखन, भाषण, हिंदी लघु चलचित्र, हिंदी प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। हिंदी पखवाड़ा के तहत ग्राम प्रधान, पत्रकार बंधु एवं शिक्षक गण के लिए भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।


राजभाषा हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए हिंदी पखवाड़ा के तहत नाट्य समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा-2025 का समापन 29 सितम्बर किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?