नौगढ़ में नशे में धुत बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ कस्बे में मंगलवार की देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नशे की हालत में तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक सामने से आ रहे साइकिल सवार किशोर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना दुर्गा मंदिर पोखरी के पास की है।

जानकारी के अनुसार, कर्माबांध निवासी आकाश (26 वर्ष), पिता रामकेश खरवार शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहा था। तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार संदीप यादव (15 वर्ष), पिता बाबूलाल यादव, निवासी चिकनी से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल और साइकिल दोनों सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े।

टक्कर में किशोर संदीप के हाथ-पैर में चोटें आई वहीं मोटरसाइकिल चालक आकाश के चेहरे पर खरोंच आईं स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों और संदीप के पिता बाबूलाल यादव ने घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार आकाश को अपनी हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?