कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक की बड़ी लापरवाही, बच्चो में बांटे सड़े फल,अभिभावको ने आरोप लगा किया हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कम्पोजिट विद्यालय करईल का मामला

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत योगी सरकार प्राथमिक विद्यालयो में बच्चो की सेहत में सुधार लाने के लिए दूध और फल वितरण सप्ताह के अलग-अलग दिन करा रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जनपद में मंगलवार को विकास खण्ड कोन में करइल गांव के कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील में सड़ा फल देने का आरोप अभिभावको ने लगाया है।

वही इस बात को लेकर विद्यालय परिसर में दर्जनों अभिभावकों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया है। इस सम्बंध में ग्रामीण चंदन सिंह, अयोध्या विश्वकर्मा,संजय यादव,प्रिंस यादव,राकेश विश्वकर्मा, जयकांत पासवान समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि सुबह जानकारी हुई कि बच्चों को मिड डे मिल में फल देने के दौरान सड़ा हुआ केला दिया जा रहा है,जिसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग विद्यालय पहुंचे जहां देखा कि सड़ा हुआ केला बच्चों को दिया जा रहा था। वही आगे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में रखे हुए आटे में भी कीड़े दिखाई दे रहे थे।

वहीं विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए पानी भी स्वच्छ नही मिल रहा है। वही शौचालय में घास घूस जमा हुआ है, जिसे लेकर मौजूद ग्रामीण व अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को विद्यालय में शिक्षा के लिए भेज रहे है और यहां की व्यवस्था देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चों को बीमार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

बोले जिम्मेदार:- इस मामले में जब खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका फोन नही उठा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?