जीई वरनोवा कम्पनी के 75 अधिकारी और कर्मचारियो ने रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। ओबरा सी विद्युत परियोजना परिसर मे रक्तदान शिविर आयोजन किया गया,जिसमे जीई वरनोवा कम्पनी के 75 लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस विशेष शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और प्लांट श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 75 यूनिट रक्तदान कर जिले का अब तक का सर्वाधिक रक्तदान रिकॉर्ड स्थापित किया।


इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के पीछे जीई वरनोवा की टीम का सराहनीय योगदान रहा। जीई वरनोवा कंपनी की यह सामाजिक पहल निश्चित ही एक प्रेरणादायक उदाहरण है जो समाज को मानवता और सेवा के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करती है। कंपनी द्वारा रक्तदान करने के फायदे बताए गए जैसे आपके हृदय संबंधी जोखिम कारकों को कम करता है।
नियमित रूप से रक्तदान करने से हृदय संबंधी जोखिम कारक भी कम हो सकते हैं। नियमित रक्तदान से आपके रक्त की चिपचिपाहट कम होने से रक्त का थक्का जमने, दिल का दौरा पड़ने या स्ट्रोक होने की संभावना कम हो जाती है।

शिविर में उपस्थित फर्स्ट एड इंचार्ज शहनवाज़ खान, सेफ्टी मैनेजर रौनक पांडा, एचआर एडमिन रतनैश तिवारी, साइट मैनेजर नवनीश शर्मा एवं कंस्ट्रक्शन मैनेजर अविनाश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस शिविर को सफल बनाने में साई ब्लड सेंटर के ब्लड बैंक इंचार्ज विनय कुमार जायसवाल एवं डॉ. अभय प्रताप यादव, टेक्निशन अमन तथा अन्य हॉस्पिटल सहयोगी का विशेष योगदान रहा। उनकी चिकित्सकीय निगरानी एवं सहयोग से रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?